जशपुर से 204 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, अब तक 2856 लाभान्वित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले से 204 श्रद्धालुओं को अयोध्या रवाना किया गया। अब तक 2856 यात्री लाभान्वित हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 14वें चरण में जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं सियानगुड़ी के कुल 204 यात्रियों को रवाना किया गया।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पिंकी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
योजना के तहत अब तक 2856 यात्रियों को लाभ मिल चुका है। श्रद्धालुओं के आने-जाने, रहने और भोजन का सम्पूर्ण खर्च छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वहन किया जाता है।











