विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू फिर दिखा: पेंड्रा के जमड़ी खुर्द के बाड़ी में कटहल खाने किसान की बाड़ी में पहुंचा – Gaurela News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र स्थित जमड़ी खुर्द गांव में एक बार फिर दुर्लभ सफेद स्लॉथ भालू दिखाई दिया। भोजन की तलाश में यह भालू एक किसान की बाड़ी में पहुंच गया, जहां उसे कटहल के पेड़ से फल खाते हुए देखा गया। भालू के दिखने की खबर फैलते

.

ग्रामीणों के अनुसार, सफेद स्लॉथ भालू किसान की बाड़ी में लगे कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल खा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक फल खाते हुए देखा और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।

ग्रामीणों की भीड़ देख जंगल की ओर भागा

दुर्लभ सफेद भालू के गांव में आने की खबर तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की आहट और हलचल महसूस होते ही भालू सतर्क हो गया और बाड़ी से निकलकर पास के घने जंगल की ओर चला गया।

दुर्लभ वन्यजीव को लेकर बढ़ी उत्सुकता

सफेद स्लॉथ भालू का दिखाई देना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इस कारण ग्रामीणों में इसे देखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञ ऐसे जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करने की सलाह देते हैं, ताकि वे बिना तनाव के अपने प्राकृतिक आवास में लौट सकें।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button