विज्ञापन दें / सहयोग करें

महामाया-पहाड़ में 15 दिन से लापता युवक का मिला कंकाल: कपड़े-चप्पल से हुई पहचान, कोतवाली थाने पहुंचे कांग्रेसी, कहा-परिजनों से अभद्रता हुई, पुलिस सुधारे कार्यप्रणाली – Ambikapur (Surguja) News



छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महामाया पहाड़ पर शनिवार को मिले अज्ञात शव की पहचान 33 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई है। युवक 11 जुलाई से लापता था। परिजनों ने चप्पल और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महामाया पहाड़ स्थित सागौन नर्सरी में एक क्षत-विक्षत शव मिला था। मौके पर साड़ी और महिलाओं की चप्पल मिलने के कारण शुरुआत में शव को युवती का माना गया। हालांकि, फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हुआ कि शव एक युवक का है। सोशल मीडिया के वीडियो से हुई पहचान शव के साथ मिले सामान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार शाम शुभम कश्यप के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे। वहां उन्होंने चप्पल और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। शुभम जयस्तंभ चौक के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। गुमशुदगी दर्ज थी, फिर भी नहीं मिली सूचना परिजनों का आरोप है कि, शुभम की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 जुलाई को ही कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने न तो खोजबीन में गंभीरता दिखाई और न ही शव मिलने की जानकारी परिवार को दी। शव की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना भी दिया गया था। नशे की लत के कारण घर से निकला था युवक परिजनों के मुताबिक, शुभम नशे का आदी था। 10 जुलाई को नशे की हालत में घर पहुंचने पर परिवार उसे कोतवाली थाने लेकर गया था, लेकिन पुलिस ने उसे थाने में रखने से इनकार कर दिया। अगले दिन वह घर से एक झोला लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। एक लाख रुपए की मांग वाला मैसेज भी आया परिजनों ने बताया कि, तीन दिन पहले शुभम की मां के मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि शुभम एक युवती के पास है और उसे वापस लाना है तो एक लाख रुपए की व्यवस्था करनी होगी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इसे फर्जी बताते हुए कोई जांच नहीं की। थाने में अभद्रता का आरोप रविवार को पहचान के लिए थाने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। पति की पहचान होने पर पत्नी और परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर जताया विरोध घटना की जानकारी मिलने पर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता समेत अन्य कांग्रेस नेता कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की मांग की और लापरवाही के आरोपों की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। डीएनए जांच के बाद अवशेष सौंपे जाएंगे पुलिस ने बताया कि, परिजनों के दावों की पुष्टि के लिए कंकाल का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद शव के अवशेष परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button