विज्ञापन दें / सहयोग करें

पत्नी के कैरेक्टर पर शक, पति ने काट दिया गला: पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से सिर धड़ से किया अलग, 6 दिन बाद मिली बॉडी, पुलिस हिरासत में आरोपी – Jagdalpur News


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसका गला काट कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले उसे शराब पिलाई फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर गला धड़ से अलग कर दिया है। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था।

महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी फरार था जिसे गांव में ही जाकर हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। कुछ समय से कतियाररास में रह रहे थे बताया जा रहा है कि, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की मानें तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। जब लाश सड़ गई थी, कीड़े पड़े और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के पीछे महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि पति वारदात के बाद से फरार था। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है। ASP बोले- जांच जारी है पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं ASP आरके बर्मन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

दूसरी पत्नी थी झुमकी

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। वारदात के वक्त बच्चे घर में नहीं थे। वहीं महिला के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button