CG Weather Update: आज भी हो सकती है बारिश, धूप व बादल ने बढ़ाई उमस, लोग परेशान | CG Weather Update: It may rain today too
उल्लेखनीय है कि इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढाव का दौर चल रहा है, जिसके चलते आसमान में विगत कई दिनों से बादल तो लग रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रहा है, जिसके चलते अधिकतम तापमान कोई बदलाव नहीं हो रहा है, ऐसे में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, जिसके चलते मौसम में काफी उमस होने से लोगों को न तो घर के अंदर चैन मिल रहा था और न ही बाहर ऐसे में इन दिनों अब कूलर भी काम करना बंद कर दिया है, जिससे लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं।
CG Weather Update: कुछ ही देर में रायपुर सहित इन जिलों में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने दी चेतावनी
CG Weather Update: आज बन रहे हैं हल्की वर्षा के आसार
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। ऐसे में अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द मानसून पहुंच सकता है। हालांकि एक उपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, जिसके चलते 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्ष हो सकती है। साथ ही जिले के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है, इससे अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Source link













