छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग की बड़ी रेड, 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में दुर्ग का स्टील कारोबारी गिरफ्तार, अब पेनल्टी और रिकवरी की तैयारी
छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग ने स्टील कारोबारी विजय यादव को दुर्ग जिले के उतई से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये के कथित टैक्स चोरी …और पढ़ें
HighLights
- 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार
- राज्य कर विभाग की कार्रवाई, उतई से पकड़ाया
- जीएसटी मुख्यालय लाकर पूछताछ में जुटी टीम
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने स्टील कारोबारी विजय यादव को दुर्ग जिले के उतई से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करीब 10 करोड़ रुपये के कथित टैक्स चोरी के मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद कारोबारी को रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। कारोबारी का आयरन एवं स्टील स्क्रैप का कारोबार रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित है।
दस्तावेजों के आधार पर की गई कार्रवाई
सूत्रों का कहना है कि विभाग को लंबे समय से कारोबारी की व्यावसायिक गतिविधियों में टैक्स अनियमितताओं की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद स्टेट जीएसटी की टीम ने मामले की जांच शुरू की। दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। कारोबारी विजय यादव से कारोबार से जुड़े लेन-देन, बिलिंग प्रक्रिया, इनपुट टैक्स क्रेडिट और अन्य वित्तीय रिकार्ड के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Source link












