विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला… 7 इंस्पेक्टर और 3 सब-इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर सात निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 08:41:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 08:41:26 PM (IST)

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला

HighLights

  1. पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, PHQ ने जारी की तबादला सूची
  2. सात निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों का अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर
  3. राजनांदगांव, दंतेवाड़ा और मुंगेली सहित कई जिलों के अफसर बदले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश पर सात निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

इन निरीक्षकों (Inspectors) का हुआ स्थानांतरण

जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव में पदस्थ निरीक्षक लक्ष्मण भगत को जशपुर भेजा गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पदस्थ निरीक्षक सतीश कुमार साहू का तबादला बिलासपुर किया गया है। इसी तरह सूरजपुर के निरीक्षक नसीमुद्दीन खान को बलौदाबाजार-भाटापारा, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज के निरीक्षक अजय कुमार साहू को बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है।

naidunia_image

दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक अमित कुमार बेरिया को अपराध अनुसंधान विभाग (अअवि), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं कांकेर के निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजापुर के निरीक्षक सुनील दुबे का तबादला कांकेर किया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button