विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में युवती से छेड़छाड़, दुकान संचालक पर FIR: हाथ पकड़कर गलत हरकत का लगाया आरोप, एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने दुकान संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने श्रृंगार दुकान संचालक तौकीर रजा के खिलाफ छेड़छाड़ और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दुकान में अकेला पाकर छेड़छाड़ का आरोप पुलिस के अनुसार, ग्राम पचावल निवासी युवती रामानुजगंज में रहकर पढ़ाई कर रही है और पिछले एक माह से एक श्रृंगार दुकान में काम कर रही थी। युवती का आरोप है कि 14 जुलाई दोपहर करीब 1:30 बजे दुकान में ग्राहक नहीं होने पर संचालक ने उसके हाथ पकड़कर मरोड़े और गलत नीयत से शरीर को छूने का प्रयास किया। दुकान से निकलकर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के व्यवहार से वह पहले से असहज महसूस कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपी से छूटकर दुकान से बाहर निकली और सीधे रामानुजगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी को उसके अनुसूचित जनजाति (खैरवार) समुदाय से होने की जानकारी थी। एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रकरण की विवेचना एक नियुक्त अधिकारी को सौंपी गई है। और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button