बेमेतरा में महिला की हत्या, कई टुकड़ों में मिला शव: हत्या कहीं और कर शव तुमा में फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस – Bemetara News
बेमेतरा जिले में गुरुवार शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला का शव कई टुकड़ों में था और उसे चादर में लपेटकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। यह मामला चंदनु थाना क्षेत्र के ग्राम तुमा का है। जानकारी मिलते ही चंदनु पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में महिला की पहचान सोनपुरी निवासी के रूप में होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में सबूत छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर फेंका गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
<







