विज्ञापन दें / सहयोग करें

रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 वाहन हादसे का शिकार: वाड्रफनगर में पिकअप से आमने-सामने की टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल,चालक पर केस दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक और वाहन चालक को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, डायल-112 की टीम वाड्रफनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी और आपातकालीन सहायता के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही मंडी में चलने वाली एक पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल में कराया गया इलाज हादसे की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आरक्षक और वाहन चालक को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई। राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एएसपी ने कही यह बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि डायल-112 वाहन दुर्घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button