राजनांदगांव में प्रशासनिक फेरबदल, तीन अधिकारियों के प्रभार बदले: डोंगरगांव और डोंगरगढ़ को मिले नए SDM, कलेक्टर ने जारी किया आदेश – Rajnandgaon News
राजनांदगांव जिला प्रशासन में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के तीन अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अनिकेत साहू बने डोंगरगांव के एसडीएम जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर अनिकेत साहू को जिला कार्यालय राजनांदगांव से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम), डोंगरगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वास कुमार को डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी वहीं, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार को जिला कार्यालय राजनांदगांव से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम, डोंगरगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीकांत कोराम जिला कार्यालय अटैच डोंगरगांव में एसडीएम के रूप में पदस्थ श्रीकांत कोराम को अब जिला कार्यालय, राजनांदगांव में अटैच किया गया है। तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश आदेश में उल्लेख किया गया है कि नवपदस्थ एसडीएम विभिन्न अधिनियमों के तहत पूर्व से सौंपे गए पदेन अधिकारों का भी निर्वहन करेंगे। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने यह आदेश 8 जुलाई को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया है। इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
<










