विज्ञापन दें / सहयोग करें

लेडी ब्रांच पोस्टमास्टर का फंदे से लटका मिला शव: लेस्लीगंज में ड्यूटी पर थी तैनात, मकान मालिक की बेटी ने देखी लाश तो परिजनों को चला पता – Palamu News

मधु के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पलामू के लेस्लीगंज में तैनात ब्रांच पोस्टमास्टर का उनके किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिला। मंगलवार को लाश सबसे पहले मकान मालिक की बेटी ने देखी और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी मृतका के फैमिली को दी गई।

.

मधु दारूडीह पंचायत भवन स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी

मृतका की पहचान मधु कुमारी (20) के रूप में की गई। वो बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी। मधु दारूडीह पंचायत भवन स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थी। मकान मालिक की बेटी नीलम बाला घर में थी और उसने मधु को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा।

घटना की सूचना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया

कमरे के अंदर मधु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। नीलम ने तुरंत अपने भाई अमित को सूचित किया, जिसने स्थानीय लोगों और पुलिस को खबर दी। लेस्लीगंज थाने के एसआई राजू मांझी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। मधु के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों की मांग पर शव को उनके आने तक फंदे से नहीं उतारा जाएगा।

मधु बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली थी। (फाइल)

हत्या या आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू

मधु पिछले आठ महीने से इस मकान में किराए पर रह रही थी। वह अपने काम के प्रति ईमानदार थी। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button