विज्ञापन दें / सहयोग करें

मकान में चल रहा था 52 पत्ती का जुआ: पुलिस ने रेड मारकर 10 लोगों को पकड़ा; 44 हजार रुपए नकद और 9 मोबाइल जब्त – durg-bhilai News



दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्टील नगर कैम्प-1 स्थित एक मकान में 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 44,100 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैम्प-1 में सत्य साई होटल के पास स्थित ए. सरस्वती के मकान में लंबे समय से जुआ चल रहा है। सूचना में बताया गया कि चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी वहां लोगों को बुलाकर रुपये-पैसों का दांव लगवा रही हैं। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। पुलिस ने जैसे ही अंदर रेड की, वहां 10 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया। इन्हें किया गया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में महेश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, आर. राजु राव, राजेश सोनी, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, भुजंग राव, मोहम्मद आजाद, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के कैम्प-1 और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 44,100 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और 9 मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद सभी आरोपियों को थाने लाकर उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button