रायगढ़ में 5 युवकों ने मिलकर की मारपीट; VIDEO: रास्ता देने की बात पर बाइक को कार के सामने अढ़ाया, थाने में शिकायत के बाद हुआ समझौता – Raigarh News
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहां रास्ता देने की बात पर दो युवकों ने कार के सामने बाइक को अढ़ा दिया और बहस होने पर अपने 3 दोस्तों को बुलाकर कार चालक की हाथ-मुक्को व डंडे से पिटाई कर दी। घटना के बाद मामले की शिकायत पीड़ित युवक ने थाना में की, लेकिन बाद में मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतरा रोड सावित्री नगर का रहने वाला मयंक यादव अपनी कार पर सवार होकर काम पर जा रहा था। तभी उसके घर के पास ही मोड़ पर सुरजीत सिंह बघेल और रोशन महंत उसके बाइक के सामने कार को खड़ी कर दिए। तब रास्ता देने को लेकर उनके बीच बहस होने लगा। तभी सुरजीत सिंही व रोशन महंत ने अपने 3 अन्य दोस्तों को मोबाइल पर कॉल कर बुला लिया। इस दौरान मोहल्ले की महिलाएं वहां पहुंची और उन्हें समझाईश देने लगी, लेकिन पांचो युवकों ने मिलकर मयंक की हाथ-मुक्को व डंडे से जमकर पिटाई कर दी।
मारपीट की घटना CCTV कैमरे में रिकार्ड
ऐसे में वह लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना रिकार्ड हुई और अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना से मयंक को चोट पहुंची। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंचा। जहां उसने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले में समझौता हो गया इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि युवक ने थाना में मारपीट की लिखित शिकायत की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
<








