घर में घुसकर पिता पर किया जानलेवा हमला, मासूम बेटी बनी अहम गवाह, भिलाई से दबोचे गए 6 आरोपी | 6 Accused Of Murderous Attack On Father Arrested From Bhilai
पुलिस के अनुसार, गौकरण साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और बांस के डंडों तथा लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार (Crime News) कर दिए। हमले में गौकरण साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 332(2) एवं 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Source link
Follow Us

.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)






