विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुत्तों के हमले से जान बचाकर गांव पहुंचा हिरण: बीजापुर में चर्च के पास घायल मिला, वन विभाग ने इलाज के लिए लिया संरक्षण में – Bijapur News



बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में शनिवार को एक हिरण पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए हिरण जंगल से भागते हुए गांव पहुंच गया, लेकिन कुत्तों ने उसका पीछा करते हुए बाजारपारा स्थित चर्च के पास उसे घेर लिया और कई जगह काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य भीमा कट्टम, स्थानीय नागरिक ओवल रेंगा और नागेश कलमू मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया और घायल हिरण को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग ने उपचार के लिए भेजा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, कुत्तों के काटने से हिरण के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं और उसका इलाज कराया जा रहा है। आबादी में भटक रहे वन्यजीव स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जंगल से भटककर वन्यजीव गांवों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में आवारा कुत्तों के हमले का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों की समय रहते की गई मदद से इस बार हिरण की जान बचाई जा सकी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button