विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में यातायात पुलिस का एक्शन: 3 दिन में 217 चालान,ट्रिपल सवारी, नशे में वाहन चालकों सहित नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक सिग्नल पर हुई सरप्राइज चेकिंग के दौरान नाबालिग वाहन चालकों, ट्रिपल सवारी करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। देर शाम शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ट्रिपल सवारी, नाबालिग चालक और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले लोग पकड़े गए। कई वाहन चालकों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई, जबकि गंभीर मामलों में न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने खुद संभाली कमान यातायात डीएसपी मोनिका मरावी स्वयं चेकिंग अभियान के दौरान सिग्नल पर मौजूद रहीं। उन्होंने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाई और नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी। साथ ही भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने और यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। तीन दिन में 217 लोगों पर कार्रवाई यातायात चौकी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 217 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इनमें नशे में वाहन चलाने के 6 मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, रेड सिग्नल पार करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
लगातार जारी रहेगा अभियान डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि नाबालिग वाहन चालक, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें, क्योंकि इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button