विज्ञापन दें / सहयोग करें

परिक्रमा पथ के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम: डोंगरगढ़ में घंटों थमा यातायात, प्रशासन ने वाहनों का रूट बदला – Khairagarh News



डोंगरगढ़ में मंगलवार को कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। 55 करोड़ रुपये की परिक्रमा पथ परियोजना के विरोध में कांग्रेस नेताओं और प्रभावित किसानों ने हाई स्कूल चौक पर चक्काजाम किया, जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात बाधित होने पर प्रशासन ने तत्काल रूट डायवर्ट लागू किया। इसके जरिए खैरागढ़, चिचोला, महाराष्ट्र और राजनांदगांव की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्गों से कराई गई, ताकि जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। विधायक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे प्रदर्शन में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, नवाज़ खान, कांग्रेस नेता विजयराज सिंह, संध्या देशपांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और परिक्रमा पथ परियोजना का विरोध कर रहे किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने रखीं चार प्रमुख मांगें प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने परिक्रमा पथ परियोजना को तत्काल निरस्त करने की मांग दोहराई। उनका आरोप है कि शहर को परिक्रमा पथ की नहीं, बल्कि बाईपास और बेहतर यातायात व्यवस्था की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने चार प्रमुख मांगें रखीं- आम लोगों को हुई परेशानी चक्काजाम के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से सुचारू कराया। परिक्रमा पथ परियोजना को लेकर शुरू हुआ विरोध अब किसानों के आंदोलन से आगे बढ़कर एक बड़े राजनीतिक मुद्दे का रूप ले चुका है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button