विज्ञापन दें / सहयोग करें

विद्यालयों की समस्याओं पर ABVP ने जताई आपत्ति: कहा- शिक्षा व्यवस्था में सुधार न हुआ तो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन, DEO से शीघ्र कार्रवाई की मांग – Gaurela News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पेंड्रा इकाई ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिले के कई विद्यालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जहां

.

इस अवसर पर नगर मंत्री श्रेयांश पांडे ने सभी विद्यालयों के नियमित निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष समिति का गठन किया जाए। यह समिति प्रत्येक विद्यालय का दौरा कर वहाँ की मूलभूत आवश्यकताओं और कमियों की रिपोर्ट तैयार करे तथा उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। पांडे ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मूल अधिकार है और इससे कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

स्कूलों में जर्जर भवन और शिक्षकों की कमी को लेकर कार्रवाई की मांग

महंत बिसाहूदास उद्यानिकी महाविद्यालय के सह मंत्री हरीश बंजारे ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन को संवेदनशील होना चाहिए। ज्ञापन में शिक्षकों की नियुक्ति, विद्यालय भवनों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था और खेल सामग्री की उपलब्धता जैसे प्रमुख बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। परिषद ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, न कि टकराव पैदा करना।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर सह मंत्री आदित्य चतुर्वेदी, अमल साहू, हरिओम राठौर, योगेश साहू, तुषार सेन, श्रेयांश नामदेव, शौर्य जैसवाल, शौर्यम राठौर, आयुष साहू, रूपेश केसरी, रमाकांत वर्मा, श्रद्धा दुबे और आकांक्षा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button