विज्ञापन दें / सहयोग करें

Surajpur Road Accident: NH पर अंधेरे में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कॉलरीकर्मी का फट गया सिर, ऑन द स्पॉट डेथ | Colliery Worker Died In Road Accident

विश्रामपुर। अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार की रात सडक़ हादसे (Road accident) में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास उस समय हुआ, जब अंधेरे में सडक़ पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा भिड़ी। ट्रक से टकराने से कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सडक़ खून से लाल हो गई। राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जब उसके परिजन को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button