जांजगीर चांपा में हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, तीनों की मौत | Vehicle Ran Over Three People Out For A Morning Walk In Janjgir Champa
जानकारी के अनुसार तीनों मृतक हर दिन की तरह आज सुबह भारतमाला सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों को बुरी तरह से कुचलते हुए आगे निकल गई। वहीं जब अन्य लोग घटनास्थल से गुजरे तो सड़क पर खून से सनी लाश देख सन्न रह गए। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Source link
Follow Us










