विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुरुम खनन से बनी गहरी झील में डूबा बुजुर्ग: धमतरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले 63 वर्षीय व्यक्ति का 24 घंटे बाद मिला शव – Dhamtari News

धमतरी जिले में मुरुम खनन से बनी गहरी झील में बुजुर्ग की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुरुम खनन से बनी गहरी झील में एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अछोटा राजीव नगर निवासी 63 वर्षीय दुर्गा प्रसाद देवांगन के रूप में हुई है।

.

रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम शकरवारा में रविवार सुबह 6 बजे मृतक अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रोज की तरह सुबह 8 बजे तक घर न लौटने पर परिजन उन्हें खोजने निकले। मुरुम खनन वाली जगह के पास उनके कपड़े, चश्मा और चप्पल मिले।

24 घंटे बाद मिला बुजुर्ग का शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम ने लगातार तलाश की। 24 घंटे बाद सोमवार को उनका शव पानी में तैरता हुआ दिखा। शव कपड़ों के मिलने की जगह से करीब 100 मीटर दूर था।

थाना प्रभारी अमित बघेल के अनुसार, मृतक रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button