Nirjala Ekadashi 2026 Live: सबसे कठिन और और पुण्यदायी निर्जला एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
07:58 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर क्या दान करें?
- जल से भरा मिट्टी का घड़ा
- खरबूजा, तरबूज और आम जैसे मौसमी फल
- हाथ का पंखा या छाता
- सत्तू और चने की दाल
Ekadashi 2026: गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है निर्जला एकादशी व्रत के नियम? जानें पूजा विधि
07:48 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान का महत्व
निर्जला एकादशी के अवसर पर गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त होती है तथा पापों का क्षय होता है। निर्जला एकादशी का व्रत, भगवान विष्णु की आराधना और गंगा स्नान का संयोग अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर पुण्य फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जो श्रद्धालु गंगा नदी तक नहीं पहुंच सकते, वे स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से भी गंगा स्नान के समान पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है।
07:31 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर मंत्र जाप
- ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
- ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
- यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
- शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्, विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
- लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम् , वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
- मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
07:16 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु को क्या अर्पित करें?
- निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल अर्पित करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है।
- भगवान को पीले रंग के पुष्प अर्पित किए जाते हैं, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक हैं।
- चंदन का तिलक लगाकर श्रीहरि की पूजा की जाती है।
- अक्षत (चावल) अर्पित कर मंगलकामना की जाती है।
- पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करना पुण्यदायी माना जाता है।
- मौसमी फल और नैवेद्य अर्पित कर भगवान का भोग लगाया जाता है।
- पूजा के दौरान घी का दीपक जलाकर आराधना की जाती है।
Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े खास उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
07:01 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हों और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करके उसे तैयार करें।
- हाथ में जल और पुष्प लेकर निर्जला एकादशी व्रत तथा भगवान विष्णु की पूजा का संकल्प लें।
- एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर उसे फूलों से सजाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- श्रीहरि को पीले पुष्प, चंदन, अक्षत, हल्दी, तुलसी दल, धूप, दीप, फल, पान, सुपारी और वस्त्र अर्पित करें।
- श्रद्धापूर्वक विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- निर्जला एकादशी व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें।
- कपूर या घी के दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें।
- पूजा पूर्ण होने पर जल से भरा मिट्टी का कलश दान करें।
- पूरे दिन निराहार रहकर व्रत का पालन करें और भजन-कीर्तन तथा भगवान के स्मरण में समय बिताएं।
- सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में दीप प्रज्वलित कर पुनः विष्णु पूजा करें।
- रात्रि में यथाशक्ति जागरण कर भगवान का भजन करें।
- अगले दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा करें।
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा है महासंयोग! रवि-शिव-सिद्ध सहित 4 योग
06:48 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi Live: निर्जला एकादशी पूजा मुहूर्त
प्रथम पूजा मुहूर्त: प्रातः 05:25 से 07:10 बजे तक
द्वितीय पूजा मुहूर्त: प्रातः10:39 से दोपहर 02:09 बजे तक.
06:42 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर बन रहे हैं ये 4 शुभ संयोग
रवि योग: 25 जून को प्रातः 5:25 बजे से शुरू होकर सायं 4:29 बजे तक यह योग प्रभावी रहेगा।
शिव योग: यह योग 24 जून की प्रातः 10:24 बजे से शुरू होकर 25 जून की प्रातः 10:54 बजे तक रहेगा।
सिद्ध योग: 25 जून की प्रातः 10:55 बजे से लेकर 26 जून की प्रातः 11:39 बजे तक यह योग बना रहेगा।
गुरुवार का विशेष योग: इस बार निर्जला एकादशी का व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति दोनों को समर्पित माना जाता है।
06:12 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी से क्यों मिलता है साल भर की एकादशियों का फल?
पद्म पुराण में इस व्रत से जुड़ी एक रोचक कथा मिलती है। कहा जाता है कि एक बार पांडव पुत्र भीमसेन ने महर्षि वेद व्यास के सामने अपनी एक चिंता रखी। भीम ने बताया कि उनके पेट में वृक नाम की एक अग्नि हमेशा जलती रहती है, जिसकी वजह से उन्हें हर समय तेज भूख का अनुभव होता है। इसी कारण वे जीवन में कभी कोई व्रत नहीं रख पाए। उन्होंने व्यासजी से प्रार्थना की कि उन्हें कोई ऐसा सरल उपाय बताया जाए, जिसे एक बार करने से ही उनका कल्याण हो सके और उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हो सके। इस पर वेद व्यास ने भीम को ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि पर जल त्याग कर व्रत रखने की सलाह दी। चूंकि ज्येष्ठ का महीना सबसे अधिक गर्मी वाला होता है, इस दौरान बिना पानी के रहना बेहद मुश्किल काम है, और इसी कठिनाई के चलते इस व्रत को सबसे कठिन एकादशियों में गिना जाता है। व्यासजी ने यह भी कहा कि सिर्फ इस एक एकादशी का व्रत करने से ही साल भर में आने वाली समस्त एकादशियों के व्रत का फल अपने आप प्राप्त हो जाता है। इसी पौराणिक मान्यता के कारण भीम के नाम पर इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है।
06:08 AM, 25-Jun-2026
निर्जला एकादशी तिथि
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ: 24 जून, बुधवार, शाम 6:13 बजे
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 25 जून, गुरुवार, शाम 8:10 बजे
उदय तिथि के अनुसार निर्जला एकादशी व्रत आय यानी 25 जून, गुरुवार को है।
05:43 AM, 25-Jun-2026
Nirjala Ekadashi 2026 Live: सबसे कठिन और और पुण्यदायी निर्जला एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
आज यानी 25 जून को सबसे कठिन और पुण्दायी एकादशी है। ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों में इस एकादशी को बेहद पवित्र और सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि सिर्फ इस एक एकादशी का व्रत रखने से ही पूरे साल में आने वाली सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि इस दौरान जल ग्रहण करना भी वर्जित माना गया है। पद्म पुराण में उल्लेख मिलता है कि जो व्यक्ति इस दिन जल का त्याग करते हुए पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु की आराधना करता है, उसे मेरु पर्वत जितने बड़े पापों से भी छुटकारा मिल जाता है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन किए गए स्नान, दान और जप जैसे कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता, बल्कि अक्षय बना रहता है। आइए अब विस्तार से जानते हैं इस पावन पर्व का महत्व, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ी जरूरी सामग्री के बारे में।
Source link











