विज्ञापन दें / सहयोग करें

कार्रवाई: करीब 7 हजार मामलों में 6 करोड़ रुपए से अधिक की शराब जब्त की गई – Raipur News

राज्य में पिछले एक साल में लगभग 41 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इनमें सबसे ज्यादा अवैध शराब मध्य प्रदेश की पकड़ी गई है। लगभग 28 हजार लीटर अवैध शराब सिर्फ मध्यप्रदेश की जब्त की गई है। दूसरी तरफ, ओडिशा की केवल केवल 2105 लीटर शराब पकड़ाई है।

.

जबकि छत्तीसगढ़ के साथ सबसे ज्यादा लंबी सीमा ओडिशा की ही है। ऐसे में ओडिशा की तुलना में 14 गुनी ज्यादा अवैध शराब मध्यप्रदेश की पकड़ी गई है। 6999 मामलों में जब्त की गई अवैध शराब की कीमत 6 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

बता दें कि जब्ती की यह कार्रवाई उड़न दस्तों के अलावा दूसरी अन्य एजेंसियों ने पिछले एक साल में अभियान चलाकर की है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के सात जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही की सीमा मध्य प्रदेश को छूती है।

जबकि यहां से आने वाली अवैध शराब 20 जिलों तक पहुंच रही है। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ के 8 जिलों जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, बस्तर और सुकमा की सीमा ओडिशा से लगी हुई है। हालांकि, अवैध शराब की पहुंच दंतेवाड़ा, सक्ती, सारंगढ़ तक है।

राज्य के 20 जिलों तक पहुंच रही एमपी की शराब मध्य प्रदेश से आने वाली अवैध शराब की खेप राज्य के 20 जिलों तक पहुंच रही है। इसमें राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़ छुई खदान, कबीरधाम, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, सरगुजा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर के अलावा बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर भी शामिल हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ आने वाली अवैध शराब में से 27,823.91 लीटर जब्त की गई है।

क्या है नियम और सजा का प्रावधान

विधि के विरूद्ध 5 लीटर से कम मादक द्रव्य बनाने, परिवहन, कब्जा और बिक्री की दशा में। सजा: 6 माह से 2 साल तक जेल और 10 हजार से 50 हजार तक जुर्माना। बार- बार अपराध करने पर 1 से 5 साल तक जेल और 20 हजार से 2 लाख तक जुर्माना। 5 लीटर से अधिक मादक द्रव्य बनाने, परिवहन, कब्जा, बिक्री गैर जमानती। सजा: 1 से 3 साल तक की जेल और 25 हजार से 1 लाख तक जुर्माना। बार- बार अपराध करने पर 2 से 5 साल तक जेल और 50 हजार से 2 लाख तक जुर्माना।

सात राज्यों से राजधानी पहुंच रही अवैध शराब देश के अलग- अलग राज्यों से राजधानी रायपुर में अवैध शराब पहुंच रही है। प्रमुख रूप से 7 राज्यों मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र के अवैध शराब की जब्ती की गई है। हालांकि, इसकी मात्रा काफी कम लगभग 1540 लीटर है।

गोवा 1400 किमी दूर पर एमपी के बाद इसी का स्थान अवैध शराब जब्ती के मामले में मध्य प्रदेश के बाद गोवा दूसरे स्थान पर है। जबकि गोवा छत्तीसगढ़ से लगभग 1400 किलोमीटर दूर है। गोवा की 8936.25 लीटर अवैध शराब सरगुजा और बिलासपुर में पकड़ी गई है। दूसरी तरफ, 145.49 लीटर पंजाब की, 120.04 लीटर हरियाणा की, 33.75 लीटर दिल्ली की और 24 लीटर पश्चिम बंगाल की अवैध शराब पकड़ी गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button