विज्ञापन दें / सहयोग करें

शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से रेप, युवक गिरफ्तार: सरगुजा में शादी से इनकार करने पर नाबालिग ने दर्ज कराई रिपोर्ट – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग छात्रा से रेप किया। छात्रा ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। नाबालिग छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा का परिचय उदयपुर निवासी युवक अमन खांडेकर से हुआ था। अमन खांडेकर ने छात्रा से उसका फोन नंबर ले लिया और उसे फोन करने लगा। उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया और 10 मार्च और 8 अप्रैल को नाबालिग छात्रा से संबंध बनाए। शादी से मुकरा तो दर्ज कराई रिपोर्ट
छात्रा ने अमन खांडेकर से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। मामले में नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी युवक अमन खाण्डेकर (24 वर्ष) निवासी डांडगांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं बीएनएस की धारा 64(2)(एम) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button