विज्ञापन दें / सहयोग करें

सिंधी काउंसिल महिला विंग ने 25 महिलाओं को किया सम्मानित: आठ-सेक्टर की उत्कृष्ट महिलाओं को मिला सम्मान, ललित जैसिंघ ने नारी शक्ति को किया नमन – Raipur News



सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के महिला विंग ने 25 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। यह सम्मान आठ सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं के लिए रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद अनामिका सिंह ने सभी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि उन्हें महिलाओं का सम्मान करने का सौभाग्य मिला और उन्होंने नारी शक्ति को शत शत नमन किया। इन्हें किया गया सम्मानित महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव ने सभी 25 महिलाओं के नाम बताए, जिनमें डॉ. पलक गावरी, डॉ. कनक रामनानी, डॉ. नीरज पहलाजानी, डॉ. निशा जेठानी, सोनिया हरचंदानी, सोनिया कुकरेजा, एडवोकेट राशूल पारवानी, रुचि गेहानी, सपना वाधवानी, तमन्ना कुकरेजा, प्रज्ञा होतवानी, सोनम अटलानी, प्राची भाटिया, रेनू आहूजा, करिश्मा शर्मा, डॉ. राधिका खूबचंदानी, डॉ. मनीषा चंदानी, देविका जयसिंह, पलक ऑटवानी, ट्विंकल नथानी, राशल सचदेव, पूजा जयसिंह, मेनका पृथ्वानी, ममता भाटिया और सिया जसवानी शामिल हैं। सिंधी काउंसिल महिला विंग की उपाध्यक्ष लक्ष्मी बजाज और सचिव महक होतवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button