विज्ञापन दें / सहयोग करें

मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार: एमपी से महाराष्ट्र जा रही 800 पेटी अवैध शराब जब्त, 75 लाख का माल पकड़ा – Rajnandgaon News



मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही करीब 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत 50.28 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रक समेत कुल बरामदगी 75.28 लाख रुपये की बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह के निर्देशन और एसडीओपी विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानपुर पुलिस को 6 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर पासिंग का एक ट्रक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर ड्राइवर को पकड़ा सूचना के बाद पुलिस ने एसडीएम कार्यालय मानपुर के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक (CG 15 DZ 4515) को रोकने का प्रयास किया गया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक से मिली 800 पेटी शराब पुलिस की तलाशी में ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की कुल 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इनमें 100 पेटी रॉयल स्टेज, 300 पेटी बीयर और 400 पेटी गोवा व्हिस्की शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत 50 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जब्त सामग्री की कीमत 75 लाख 28 हजार रुपये पहुंच गई। गढ़चिरौली बॉर्डर तक पहुंचानी थी खेप पूछताछ में गिरफ्तार चालक बलराम सिंह ने बताया कि शराब की खेप मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी। इसे राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी और मानपुर होते हुए महाराष्ट्र पहुंचाया जाना था। आरोपी के अनुसार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती गांवों में इस शराब को खपाने की तैयारी थी। उसने बताया कि महाराष्ट्र में शैलेश नामक व्यक्ति पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था और उसी के निर्देश पर खेप पहुंचाई जा रही थी। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू मानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े मुख्य सरगनाओं और पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा शराब तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button