विज्ञापन दें / सहयोग करें

मैनपाट में पीलिया से तीन मौैत की पुष्टि,CMHO भी पहुंचे: स्वास्थ्य विभाग ने लिया पानी का सैंपल, पांच अन्य पीड़ितों का चल रहा इलाज – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा के मैनपाट इलाके में पीलिया से पांच लोगों की मौत की खबर के बाद शनिवार को सीएमएचओ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची। जांच के बाद सीएमएचओ ने बताया कि पीलिया से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज की मौत सिकलसेल के साथ पीलिया होने की वजह से हुई, जबकि एक अन्य की मौत दूसरे कारणों से हुई बताई गई है। फिलहाल मैनपाट में पांच लोग पीलिया से पीड़ित हैं। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया और बरिमा इलाकों में पिछले एक महीने से कई लोग पीलिया से पीड़ित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान पीलिया से करीब पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। शनिवार को हालात की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मैनपाट के गांवों में कैंप लगाया। CMHO बोले-तीन मौतें पीलिया से, पांच अन्य पीड़ित सरगुजा सीएमएचओ डॉ. पीएस मार्को ने बताया कि मैनपाट के अलग-अलग गांवों में पीलिया के मामले सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि दो लोगों की मौत दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है। फिलहाल पांच लोग पीलिया से पीड़ित हैं। इनमें से तीन का इलाज अंबिकापुर और रायपुर में चल रहा है, जबकि दो लोग मैनपाट में ही हैं और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। सीएमएचओ ने कहा कि पीलिया से जिन तीन की मौत हुई है, उनमें से सिर्फ एक मृतक के भाई को पीलिया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य पीड़ित नहीं हुए हैं। इनकी हुई मौत मैनपाट इलाके में हुई मौतों में विकास यादव (16 वर्ष), निवासी ग्राम बरिमा, जिनकी मौत 5 जून 2026 को हुई। वहीं भगवती यादव (46 वर्ष), निवासी ग्राम नर्मदापुर, की मृत्यु 25 मई 2026 को हुई। इसके अलावा जितेंद्र यादव (31 वर्ष), निवासी ग्राम कुनिया, की मौत 19 मई 2026 को हो गई। मृतकों में कुनिया के जितेंद्र यादव को क्रोनिक लिवर डिजीज भी थी। वहीं एक अन्य मृतक विकास यादव (23 वर्ष) की मौत 26 अप्रैल को हुई थी। विकास यादव सिकलसेल का मरीज था। सीएमएचओ डॉ. मार्को ने बताया कि सिकलसेल की वजह से उसका खून काफी कम हो गया था और उसे हल्का पीलिया भी था। एक अन्य मरीज की मौत दूसरे कारणों से हुई बताई गई है। बाहर से खाने के कारण हो सकता है पीलिया सीएमएचओ ने कहा कि जिन घरों में पीलिया पीड़ित पाए गए हैं, वे सभी बोर का पानी पीते हैं। इलाके से बोर, कुएं और हैंडपंप का पानी सैंपल लिया गया है। कहीं भी बड़े पैमाने पर एक साथ पीलिया के मरीज नहीं मिले हैं। सीएमएचओ ने कहा कि पीलिया फैलने का कारण पानी होने की संभावना कम है। बाहर से खाने-पीने के कारण पीलिया फैलने की आशंका है। ऐहतियातन क्षेत्र में संभावित पीड़ितों की जांच की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button