विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: मिशन वात्सल्य योजना में नौकरी का मौका, महिला एवं बाल विकास विभाग ने निकाली भर्ती

महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 10 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई में डाटा एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और आउटरीच वर्कर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में रसोइया के एक पद और चाइल्ड हेल्प लाइन में काउन्सलर व सुपरवाइजर के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.raigarh.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button