विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में की जा रही सघन जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने व्यापक विशेष संरक्षा अभियान शुरू किया है। यह अभियान मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेल मंडल से गुजरने वाली मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों में विशेष जांच की जा रही है। संरक्षा विभाग की टीम कोच, पावर कार, पैंट्रीकार और अन्य संवेदनशील हिस्सों का गहन निरीक्षण कर रही है।

जांच के दौरान एसी कोच में फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच के अलावा फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम, विद्युत वायरिंग, अर्थ लीकेज, एमसीबी, विद्युत पैनल और बैटरी सिस्टम की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पावर कारों में थर्मल स्कैनिंग और जंक्शन बाक्स निरीक्षण जैसे सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।

पैंट्रीकार और पावर कार में लगाए गए फायर डिटेक्शन और फायर सप्रेशन सिस्टम की कार्यक्षमता भी परखी गई। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र, फायर बाल और एयरोसोल आधारित अग्निशमन प्रणाली की उपलब्धता एवं वैधता की जांच की गई। संरक्षा विभाग ने आन बोर्ड स्टाफ, कोच अटेंडेंट, टीटीई और पैंट्री कार कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षित निकासी और प्रारंभिक अग्निशमन उपायों की जानकारी दी जा रही।

इन स्टेशनों में चलाया जा रहा अभियान

यह विशेष अभियान बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, अनूपपुर, पेंड्रारोड, ब्रजराजनगर, शहडोल, कोरबा एवं बिजुरी स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर चलाया गया, जहां संरक्षा विभाग की टीम द्वारा कोचों, पावरकारों, पैंट्रीकारों एवं स्टेशन परिसरों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button