विज्ञापन दें / सहयोग करें

विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन: रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा – Raipur News



रायपुर में 5 मई 2026 को विश्व कार्टूनिस्ट दिवस के मौके पर कार्टून वॉच पत्रिका की ओर से लाइव कैरिकेचर मेकिंग कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम शाम 5:55 बजे सिविल लाइंस स्थित नए सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होगा। पत्रिका के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। इस साल सामाजिक संस्था “कैक्टस” भी इसमें भागीदार है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर की कार्टून प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसका विषय था “युद्ध के समय विदेशी यात्रा छोड़ें- बस्तर आइए, जहां शांति और हरियाली है।” इस विषय पर देशभर के कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई और बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। उनकी कृतियों में नए विचार, गहराई और सामाजिक सोच साफ नजर आई, जिससे पता चलता है कि कार्टूनिंग आज भी एक मजबूत अभिव्यक्ति का माध्यम है। इस कार्यक्रम में चुने गए कार्टूनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही नागपुर के कलाकार संजय मोरे और उमेश चारोले लाइव कार्टूनिंग डेमो देंगे और डिजिटल युग में कार्टूनिंग के भविष्य पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा “आउट ऑफ द बॉक्स अवॉर्ड” के जरिए समाज में रचनात्मक काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वर्कशॉप का आयोजन इसी क्रम में 6 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वर्कशॉप आयोजित होगी। यह वर्कशॉप पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पंजीकृत छात्रों के लिए रखी गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button