विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर – पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्नी को लेने जा रहे बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत

उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की ते …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 08:40:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 08:47:38 PM (IST)

अंबिकापुर – पत्थलगांव पर हादसा।

HighLights

  1. अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।
  2. लोगों का कहना है वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं।
  3. जनहित में उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। सीतापुर क्षेत्र में सोमवार की शाम सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूर बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस के अनुसार सीतापुर निवासी 65 वर्षीय पुंजराम पैंकरा अपनी पत्नी को लेने खड़गांव जा रहे थे। वे मोटरसाइकिल पर थे।

वे सूर बस स्टैंड से चलता की ओर कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर काफी दूर तक घिसट गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनकी मोटरसाइकिल कार में फंस गई थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सहायता की। उन्होंने घायल को संभाला और वाहन को पुलिस के हवाले किया। कार सवार व्यक्ति घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर तक लेकर गया, लेकिन वहां से वह बिना जानकारी दिए निकल गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अंबिकापुर लाया गया। स्वजन भी यहां पहुंच गए थे।

इलाज के दौरान देर रात करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार अप्रैल को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर–पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।पिछले दिनों गुतुरमा में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लोगों ने कई घण्टे सड़क जाम कर सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की मांग की थी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button