विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई: वन विभाग ने 3 ट्रैक्टर जब्त किया, छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर चल रहा था कारोबार – Kondagaon News



कोंडागांव में वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। दरअसल बुधवार रात करीब 8:30 बजे वनमंडलाधिकारी को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध रूप से रेत का परिवहन हो रहा है। बताया गया कि कोंडागांव जिले के कलीबेडा (तहसील माकड़ी) से तीन ट्रैक्टर रेत लेकर ओडिशा के नवरंगपुर जिले के गुरसेंगा-नीराबेड़ा क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया था। गांव में छिपाया था ट्रैक्टर सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। परिक्षेत्र अमरावती के कर्मचारियों की एक टीम तत्काल मौके पर भेजी गई। टीम ने ग्रामीणों के कब्जे से तीनों ट्रैक्टरों को अपने अधीन लिया और मौके पर पंचनामा तैयार किया।कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक दो ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए और उन्हें पास के एक गांव में छिपा दिया। वन विभाग की टीम ने रातभर तलाशी अभियान चलाया और लगभग 1:30 बजे दोनों फरार ट्रैक्टरों को भी ढूंढकर जब्त कर लिया। जब्त किए गए तीनों ट्रैक्टरों को अमरावती परिक्षेत्र के निरीक्षण कुटीर शाखा में सुरक्षित रखा गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button