10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तीन विषयों की जांच हुई पूरी, 13 दिन में चेकिंग पूरा करने का निर्देश | Checking three subjects 10th-12th board exam , instructions
CG 10th-12th Board Exam 2025: उत्तर पुस्तिका की जोरो-सोरो से चल रही जांच, 7 हजार पेपर हो चुके चेक
CG 10th-12th Board Exam 2025: तीन विषयों की जांच हुई पूरी
इसमें भूगोल, लेखाशास्त्र, होम साइंस की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। करीब 13 अप्रैल तक 10 वीं के 18276 और 12 वीं के 11671 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन कार्य में 350 शिक्षक-शिक्षकाओं की ड्यूटी लगी है। सभी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे से मूल्यांनकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है।
10 मई तक आ सकता है परिणाम
धमतरी जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के 10 वीं एवं 12 वीं के करीब 18 हजार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दिलाई है। परीक्षा समाप्त हो चुकी है। मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तय समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस साल भी 10 मई तक हर हाल में परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी शिक्षा विभाग को किसी प्रकार का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
Source link












