विज्ञापन दें / सहयोग करें

पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काटा, मालिक पर केस: बालोद में कुत्ता पहले भी कई पर कर चुका था हमला, पुलिस जांच में जुटी – Balod News


बालोद के अंगारी गांव में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को काटा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। अंगारी गांव में एक पालतू कुत्ते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा बाई को काट लिया। पुलिस ने कुत्ते के मालिक छबिकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

जानकारी के अनुसार, छबिकांत का कुत्ता पहले भी कई बार लोगों पर हमला करने की कोशिश कर चुका था। इस बार उसने गंगा बाई को काट लिया, जिससे वह घायल हो गई।

पीड़िता के नाती कौशल कुमार ने बताया कि जब उनकी दादी को जिला अस्पताल बालोद के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, तब छबिकांत अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने डॉक्टरों पर दबाव बनाने की कोशिश की कि महिला को कुत्ते ने नहीं काटा है।

कुत्ते के मालिक ने पीड़िता के इलाज में बाधा डाला

कौशल के अनुसार, उनकी दादी गंभीर चोट और दर्द से परेशान थी। ऐसे में तुरंत इलाज की जरूरत थी। लेकिन छबिकांत ने इलाज में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवांश राठौर ने बताया कि कुत्ते के काटने और उसके बाद उपजे विवाद का यह पूरा मामला है, जो थाने तक पहुंचा है। कुत्ते के मालिक पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। आगे जांच की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित ने बयान में बताया है कि इससे पहले भी कुत्ते ने कई लोगों को काटा है, जिसके बाद समझाइश दी गई थी। लेकिन इसके बाद भी लापरवाही बरती गई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button