विज्ञापन दें / सहयोग करें

पत्नी को हाथ-पैर और पाइप से पीटा,चाकू मारा, मौत:दूसरी-महिला से बात करने पर करती थी शक, इसलिए मारा-डाला, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट, पति गिरफ्तार



सूरजपुर जिले में एक महिला के कत्ल का 26 दिन बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने ही 26 दिन पहले अपनी पत्नी की मौत की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके चरित्र पर शक करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप से पिटाई की। इसके बाद चाकू से मार उसकी हत्या कर दी। यह मामला सलका-उमेश्वरपुर चौकी के तारकेश्वरपुर गांव का है। उमेश्वरपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, अलमा प्रजापति 3 मार्च की सुबह अपने पड़ोसी के साथ खड़गवां रतनपुर सामान लेने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी लीलावती घर पर अकेली थी। रात को जब वह बैकुंठपुर से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी पलंग के नीचे मुंह के बल लेटी हुई थी। उसने सोचा कि शराब के नशे में ऐसा हुआ है और किसी तरह नहीं उठाई। अगली सुबह, 4 मार्च को जब उसने पत्नी को उठाया, तो वह मृत पाई गई। चेहरे पर चोटें भी थीं। शुरुआत में उसने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को यह बताया कि पत्नी की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि अलमा प्रजापति अक्सर दूसरी महिलाओं से बातचीत करता था। लीलावती को यह पसंद नहीं था और वह उसे ऐसा करने से मना करती थी। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। कभी-कभी मारपीट भी हो जाती थी। पुलिस ने मृतिका के पोस्टमार्टम और मामले की मर्ग जांच के बाद अलमा प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी सलका-उमेश्वरपुर की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की। पूछताछ में अलमा प्रजापति ने कबूल किया कि रात को बैकुंठपुर से घर आने पर लीलावती ने फिर से उसके चरित्र पर शक जताया और झगड़ा किया। वह गुस्से में आ गया और हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने खुद को बचाने के लिए चौकी जाकर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और पाइप जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अलमा प्रजापति चौकी क्षेत्र का पहले से ही बदमाश है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button