विज्ञापन दें / सहयोग करें

युद्ध के बीच ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की ‘ऐमन’: मां बोली-24 घंटे से संपर्क नहीं हुआ, इंटरनेट सर्विस बंद, 6 साल से स्टूडेंट वीजा पर – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ की ऐमन ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ईरान में फंसी हुई है। रायपुर में परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

.

18 जून की दोपहर 3 बजे, 1 मिनट आखिरी बार बातचीत हुई। जिसमें यह बात ऐमन ने अपनी मां शाहीन रजा से कही थी। ऐमन रायपुर की रहने वाली हैं, पिछले 6 साल से स्टूडेंट वीजा पर ईरान में हैं। उनके पति एजाज जैदी और दो बच्चे भी साथ हैं।

बाकी इंडियन स्टूडेंट्स की तरह इन्हें भी ईरान-इजराइल युद्ध के बीच वतन वापसी का इंतजार है। ऐमन के पिता कासिम रजा रायपुर सेंट्रल जेल में सिपाही हैं। दैनिक भास्कर ने घर पहुंचकर ऐमन के पिता कासिम और मां शाहीन रजा से बात की। पढ़िए ये रिपोर्ट…

माता पिता और बच्चों के साथ बेटी ऐमन।

ऐमन, उनके पति और बच्चे। चारों ईरान में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं।

परिवार वाले परेशान, बेटी के वापस आने का इंतजार

भास्कर की टीम जब जब ऐमन के घर पहुंची, तो ऐमन की मां शाहीन दरवाजे पर खड़ी हुईं थी। उनके आंखों में आंसू थे। पति कासिम से कह रहीं थी कि कुछ भी करिए, लेकिन बेटी-दामाद, बच्चों को घर लाइए। जवाब में कासिम बस इतना ही कहते हैं कि घबराओ मत, उन्हें कुछ नहीं होगा।

इसके बाद कासिम हमारी ओर देखते हुए बताते हैं कि जब से युद्ध की खबर आई है। सिर्फ रो रही है। रोटी का सिर्फ चौथा हिस्सा खा रही है। किसी चीज का होश नहीं रहता। बेटी का नंबर भी कल रात से नहीं लग रहा है। पता नहीं कहां फंस गए हैं, वो लोग।

ऐमन की मां दरवाजे पर खड़ीं हुई थी। पति से बच्चों को वापस लाने को कह रहीं थी।

बुधवार दोपहर के बाद ऐमन का कोई रिप्लाई नहीं आया। मैसेज तक डिलीवर नहीं हुआ।

मां बोली- बेटी बीमार रहती है, कहीं कुछ हो न जाए

मां शाहीन ने बताया कि, बेटी की तबीयत खराब रहती है। उसे कभी-कभी ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है। डर लगता है कि कहीं उसे कुछ हो न जाए। सरकार से दरख्वास्त है कि, वो हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस ले आए।

ऐमन ने बताया था कि, इंडियन एम्बेसी की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली हैं। हालांकि उन लोगों ने कोई फॉर्म भरकर एम्बेसी को भेजा है।

6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर गई थी

ऐमन के पिता कासिम रजा ने बताया कि बेटी कह रही थी कि सब ठीक है, लेकिन उसकी बातों से लग रहा था कि वो परेशान है। बेटी शादी के बाद 6 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर ईरान गई थी। दामाद वहां मौलवियत का कोर्स कर रहे हैं।

बेटी बता रहा थी कि कई लोग फंसे हैं। कुछ स्टूडेंट्स वॉर में घायल भी हुए हैं। किसी का उनके परिवार से कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

दोनों देशों के बीच का सातवां दिन, ईरान में 600 से ज्यादा मौत

बता दें कि, ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। अब तक इजराइल के 24 लोग मारे गए हैं। वहीं, वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि, ईरान में मौत का आंकड़ा अब 639 हो चुका है और 1329 लोग घायल हुए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button