विज्ञापन दें / सहयोग करें

कृषि विभाग और रायपुर नगर निगम के बीच खींचतान: नगर निगम ने जनगणना के लिए मांगे कर्मचारी,कृषि विभाग ने देने से किया इंकार – Raipur News



रायपुर में आगामी जनगणना की तैयारियों के बीच विभागों के बीच समन्वय की कमी सामने आई है। नगर निगम के जोन कमिश्नरों द्वारा कृषि विभाग से कर्मचारियों की मांग किए जाने के बाद अब इस पर विवाद की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कुछ जोन कमिश्नरों ने जनगणना कार्य के लिए कृषि संचालनालय के कर्मचारियों को प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में तैनात करने का प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 19 मार्च को कृषि विभाग को पत्र भी लिखा गया था। हालांकि, कृषि संचालनालय ने इस मांग को साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया है। विभाग का कहना है कि पहले ही कर्मचारियों की संख्या कम है और लगातार सेवानिवृत्ति के कारण स्टाफ की कमी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जनगणना में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से विभाग के नियमित और महत्वपूर्ण काम प्रभावित होंगे। कृषि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन की तैयारी, किसानों से जुड़े अभियानों और योजनाओं की समीक्षा जैसे जरूरी कार्य चल रहे हैं। ऐसे समय में कर्मचारियों को अन्य कामों में लगाने से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बिना अनुमति आदेश पर भी सवाल इस पूरे मामले में एक और मुद्दा सामने आया है कि संबंधित विभाग की सहमति के बिना ही कर्मचारियों की ड्यूटी तय करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसे लेकर विभागीय स्तर पर भी आपत्ति जताई गई है और इसे प्रक्रिया के खिलाफ बताया जा रहा है।
कर्मचारियों में भी नाराजगी सूत्रों के अनुसार, इस फैसले को लेकर कर्मचारी संगठनों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि बिना समुचित समन्वय के इस तरह के आदेश जारी करना उचित नहीं है। बता दें कि 2027 की जनगणना को लेकर राज्य में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button