विज्ञापन दें / सहयोग करें

Chiraiya Review: ‘ये तो पति का हक है’; इसी सोच को तोड़ती है ‘चिरैया’, जब एक औरत अपनी ही आवाज के लिए लड़ती है

Web Series Chiraiya Review: वेब सीरीज ‘चिरैया’ रिलीज हो गई है। दिव्या दत्ता इसमें प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। कैसी है यह सीरीज और कितना कमाल है सितारों का अभिनय? यहां पढ़िए रिव्यू



चिरैया वेब सीरीज रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला



Movie Review

चिरैया

कलाकार

दिव्या दत्ता
,
प्रसन्ना बिष्ट
,
संजय मिश्रा
,
सरिता जोशी
,
सिद्धार्थ शॉ
,
फैसल राशिद
,
टीनू आनंद
और
अंजुम सक्सेना

लेखक

दिव्या निधि शर्मा

निर्देशक

शशांत शाह

निर्माता

एसवीएफ एंटरटेनमेंट (श्रीकांत मोहता और महेंद्र डागा)

रिलीज डेट

20 मार्च 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म

जिओ हॉटस्टार


विस्तार

भारत में 2024 में मैरिटल रेप और मैरिटल कंसेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में हुई सुनवाई ने एक बहुत जरूरी सवाल उठाया। क्या शादी के बाद भी एक औरत की सहमति मायने रखती है? या फिर शादी के नाम पर उसकी ‘ना’ की कोई कीमत नहीं रहती? हमारे समाज में आज भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं होती। इसे ‘घर की बात’ कहकर दबा दिया जाता है। ऐसे समय में ‘चिरैया’ जैसी वेब सीरीज सामने आती है। यह इस चुप्पी को तोड़ने की कोशिश करती है। अभिनेत्री दिव्या दत्ता इस कहानी की जान हैं। उनके साथ  प्रसन्ना बिष्ट, सरिता जोशी और बाकी कलाकार मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं। यह माहौल किसी फिल्मी दुनिया जैसा नहीं, बल्कि हमारे आसपास के घरों जैसा लगता है। यह सीरीज आपको हंसाने या हल्का महसूस कराने के लिए नहीं है। यह आपको सोचने पर मजबूर करती है। कई बार असहज भी करती है, क्योंकि जो दिखाया गया है, वह सच के बहुत करीब लगता है।

Trending Videos


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button