विज्ञापन दें / सहयोग करें

रोड निर्माण में देरी पर ठेकेदार को नोटिस: भाठागांव रोड निर्माण में देरी पर महापौर नाराज,3 दिन में काम शुरू करने के निर्देश – Raipur News



भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड़ तक बन रही इको-फ्रेंडली सड़क के निर्माण में देरी पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद नगर निगम के कार्यपालन अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर डामरीकरण का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम रायपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। संबंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स नरेश एंड कंपनी को जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय के बावजूद अब तक डामरीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया है। बार-बार निर्देश के बाद भी काम शुरू नहीं नोटिस में बताया गया है कि 18 फरवरी 2026 को भी एजेंसी को कार्य की गति बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया, जिसे लेकर निगम प्रशासन ने नाराजगी जताई है। ट्रैफिक दबाव से बढ़ रही परेशानी भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड़ तक के मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़क निर्माण में देरी से न केवल परियोजना की प्रगति प्रभावित हो रही है, बल्कि नगर निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। इससे आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी बढ़ रही है। समय सीमा में काम नहीं शुरू हुआ तो कार्रवाई कार्यपालन अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से डामरीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय सीमा में काम शुरू नहीं किया गया तो अनुबंध की कंडिका 2 और 3 के तहत एजेंसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button