विज्ञापन दें / सहयोग करें

Parliament Budget Session Live: वक्फ विधेयक पर संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

12:00 PM, 04-Apr-2025

‘वक्फ विधेयक से वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर रोक लगेगी’

वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, ‘जिस प्रकार से CAA के बारे में भ्रम फैलाया गया, तमाम दिनों तक भ्रांति रही। आज सभी जान गए कि देश से कितने मुसलमान निकले हैं?… ये विधेयक और जल्दी समझ आ जाएगा क्योंकि इससे वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर विराम लगेगा। लोगों को जल्द समझ आ जाएगा कि ये बिल उनके हित में है। गरीब मुसलमान इसका स्वागत करेगा।’

11:31 AM, 04-Apr-2025

‘वक्फ विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहे’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि जिन लोगों ने नागरिकता कानून के समय देश के आम गरीब मुसलमानों में भ्रम फैलाया, शाहीन बाग बनाया, वही लोग आज भ्रम फैला रहे हैं। लोगों ने देखा कि किसी की नागरिकता नहीं गई, लोग अब देखेंगे कि यह(वक्फ संशोधन विधेयक) गरीब मुसलमानों और महिलाओं के जीवन में, मुस्लिम समाज के लिए कितना उपयोगी है। जो लोग आज तक लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ है।’

11:05 AM, 04-Apr-2025

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित

लोकसभा में आज भी वक्फ विधेयक को लेकर हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया तो लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। 

11:01 AM, 04-Apr-2025

संसद से वक्फ विधेयक पारित होने पर क्या बोले शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा, ‘राष्ट्र के लिए ऐसे विधेयक व्यापार और व्यवसाय से कम नहीं हैं। नाम मुसलमानों की संपत्ति और जमीन की रक्षा का लिया जाता है, इसलिए वक्फ बोर्ड में संशोधन लाया गया लेकिन उनका ध्यान वक्फ की संपत्ति पर है।’

10:59 AM, 04-Apr-2025

सुबह चार बजे तक सदन चलने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। नियम 37 के अनुसार, राज्यसभा में सदन का समय शाम 6 बजे तक है, इसे बढ़ाया नहीं गया है। 8 घंटे की चर्चा होनी थी जो दोपहर 1 बजे शुरू होकर रात 9 बजे खत्म होनी चाहिए थी, लेकिन 2.20 बजे वोटिंग हुई और सदन सुबह 4 बजे तक चला। यह सब गैरकानूनी है। जब यह सुप्रीम कोर्ट जाएगा तो इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया जाएगा। हम यह लड़ाई लड़ेंगे और ऐसा कई संगठन करेंगे।’

10:14 AM, 04-Apr-2025

जगदंबिका पाल बोले- वक्फ संपत्तियों का फायदा अब गरीब मुसलमानों को मिलेगा

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, ‘इस संशोधन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा। अभी इसका फायदा किसी गरीब को नहीं मिल रहा है। वक्फ की संपत्ति को बेचते रहे हैं। आज इसमें बहुत बड़ा सुधार का काम हुआ है। अब देश की वक्फ की संपत्ति का पंजीकरण होगा। इस बिल को लाने का खास उद्देश्य था कि इसकी संपत्ति का सही इस्तेमाल हो और गरीबों को फायदा मिले। ये एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। इसका स्वागत करना चाहिए। इस विधेयक का समर्थन देश के धर्मगुरु भी कर रहे हैं।’

10:07 AM, 04-Apr-2025

Parliament Budget Session Live: वक्फ विधेयक पर संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों’ पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। यह स्थगन प्रस्ताव ऐसे समय पेश किया गया है, जब अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पारस्पिरक टैरिफ लगाने का एलान किया है। 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button