विज्ञापन दें / सहयोग करें

नासा मिशन से जुड़ी नित्या पांडे का सम्मान: कोंडागांव में ब्राह्मण समाज की होली मिलन में बच्चों को दिए सफलता के मंत्र – Kondagaon News



कोंडागांव में ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में नासा के प्लेनेटरी मिशन से जुड़ीं नित्या पांडे का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सफलता के मंत्र दिए। यह समारोह 15 मार्च 2026 को कोंडागांव में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति बाजपेई ने की, जिसमें उपाध्यक्ष प्रमिला पांडे, नूतन झा, संगीता चौबे और डॉ. नीता मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद रंग-गुलाल और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के बीच समाज के सदस्यों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मिलन का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। नित्या पांडे ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोंडागांव जिले के ग्राम कछोरा की होनहार बेटी नित्या पांडे रहीं। बचपन में सरस्वती शिशु मंदिर बनियागांव में पढ़ाई के लिए प्रतिदिन लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली नित्या, अब लैटिन अमेरिका के चिली में पीएचडी के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं। नित्या नासा के प्लेनेटरी मिशन से जुड़ी हुई हैं और एग्जोग्रेविटी सहित कई अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक परियोजनाओं पर कार्य कर रही हैं। उनकी पूरी पढ़ाई विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप के माध्यम से हो रही है। समारोह में नित्या पांडे का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए आयोजित मार्गदर्शन सत्र में अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जीवन में कुछ कर गुजरने की चाह और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। नित्या ने कल्पना चावला को अपना रोल मॉडल बताया नित्या ने भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को अपना रोल मॉडल बताया और अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। अपने शोध कार्य के दौरान नित्या फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, ब्रिटेन, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया सहित अंटार्कटिका ऑब्जर्वेटरी में भी कार्य कर चुकी हैं। नित्या पांडे से मिलकर और उनके अनुभव सुनकर समाज के बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button