Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल, कांग्रेसियों का हंगामा
12:28 PM, 10-Mar-2026
सीएम ने दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट को दी श्रद्धांजलि
सत्र के दौरान सीएम धामी ने दिवंगत उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
12:06 PM, 10-Mar-2026
केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र को लेकर चिंता
विधायक आशा नौटियाल ने केदारनाथ वन्यजीव क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों को लेकर सवाल किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रावधान किए गए हैं।
11:55 AM, 10-Mar-2026
मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सदन में उठा सवाल
प्रश्नकाल में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर सवाल उठाए। मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब में कहा कि इसके लिए सरकार ने तत्काल मुआवजे की व्यवस्था की है।
11:43 AM, 10-Mar-2026
बैरियर तोड़कर निकले कांग्रेसी
जंगलचट्टी बैरियर पर कांग्रेसियों का हंगामा जारी है। कार्यकर्ता भारी पुलिसबल के बीच बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। वहीं, कुछ लोग आगे निकल गए और कुछ बैरियर के पीछे रह गए।
11:23 AM, 10-Mar-2026
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
10:46 AM, 10-Mar-2026
धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक
विधानसभा में धरना
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी के आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की खामियों को लेकर गैरसैण विधानसभा परिसर में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश व विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।
10:42 AM, 10-Mar-2026
600 से ज्यादा सवालों से गरमाएगा सदन
इस बार पक्ष-विपक्ष के विधायकों के 600 प्रश्न मिले हैं। आज प्रश्नकाल होगा जिसमें विधायकों के प्रश्नों से सदन गरमाएगा।
10:15 AM, 10-Mar-2026
ये अध्यादेश आएंगे
-
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।
- मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।
- मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को सदन के पटल पर रखेंगे।
- मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को सदन के पटल पर रखेंगे।
10:14 AM, 10-Mar-2026
आर्थिक सर्वेक्षण और कैग की रिपोर्ट आएगी
10:07 AM, 10-Mar-2026
Uttarakhand Budget Session Live: सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में उठे कई सवाल, कांग्रेसियों का हंगामा
वहीं आज दूसरे दिन प्रश्नकाल होगा। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और कैग की सात रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएंगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश भी सदन पटल पर खे जाएंगे।
Source link











