विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में दिनदहाड़े 38 लाख की चोरी, मल्टीलेवल पार्किंग से FCI अधिकारी की कार से नकदी पार

रायपुर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन इलाके में स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की दूसरी मंजिल से FCI अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय की कार से …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 17 Feb 2026 12:10:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Feb 2026 07:25:28 AM (IST)

रायपुर में 38 लाख की चोरी, मल्टीलेवल पार्किंग में वारदात। AI Generated Image

HighLights

  1. मल्टीलेवल पार्किंग से 38 लाख की चोरी
  2. FCI अधिकारी की कार को बनाया निशाना
  3. रजिस्ट्री के लिए पहुंचे थे तहसील कार्यालय

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शातिर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। FCI अधिकारी ज्ञान प्रकाश पांडेय जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने तहसील कार्यालय के सामने बने मल्टीलेवल पार्किंग के सेकेंड फ्लोर पर अपनी कार खड़ी की थी। इसके बाद वह संबंधित पार्टी का इंतजार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर चले गए।

कार से 38 लाख रुपये गायब

कुछ देर बाद जब संबंधित पक्ष वहां पहुंचा तो ज्ञान प्रकाश पांडेय रुपये लेने के लिए अपनी कार के पास लौटे। कार में रखी 38 लाख रुपये की नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध गतिविधियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले से ही FCI अधिकारी की रेकी कर रहे थे और उनका पीछा करते हुए पार्किंग तक पहुंचे थे।

चार संदेही हिरासत में

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button