विज्ञापन दें / सहयोग करें

हसदेव नदी में मिला व्यापारी का शव: कोरबा में 6 दिन पहले मिली थी बाइक और चप्पल; आत्महत्या की आशंका – Korba News

कोरबा जिले के हसदेव नदी में लापता एक व्यवसायी का शव मिला है। मृतक दीपक राठौर गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करता था। 6 दिन पहले नदी के पास बाइक और चप्पल मिली थी, वहीं 29 मार्च को तैरती हुई लाश बरामद हुई है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

.

सोमवारी बाजार निवासी दीपक राठौर 25 मार्च को रोज की तरह सुबह काम पर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दीपका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन दोनों उसकी तलाश कर रहे थे। परिवार में उसके पत्नी और 3 बच्चे है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

पुल के किनारे मिला था जूता

बाइक में रिपेयरिंग में सामान बंधे मिले

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले अंबिकापुर-चोटिया राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर केंद्ई के पास हसदेव नदी के पुल पर एक बाइक मिली थी। यह बाइक दीपक राठौर की थी।

29 मार्च को शाम 6 बजे ग्राम नवापारा के इरफान खान और पंच समारु लाल को नदी के पास एक शव दिखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुल पर पहले से ही एक नीली प्लैटिना मोटरसाइकिल (नंबर CG12BM7539), गैस चूल्हा बनाने के औजार, पानी की बोतल और एक जोड़ी जूते-मोजे मिले थे।

मृतक दीपक राठौर

आत्महत्या की आशंका

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। दीपक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

वह फेरी लगाकर गैस चूल्हे की मरम्मत का काम करता था। उसके तीन बच्चे और पत्नी हैं। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि दीपक ने यह कदम क्यों उठाया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button