PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलयेशिया की राजधानी पुत्राजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5
— ANI (@ANI) February 8, 2026
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC
— ANI (@ANI) February 8, 2026
पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन
वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building.
Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour.
(Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2
— ANI (@ANI) February 8, 2026
शनिवार को भारतीयों से मिले पीएम मोदी
इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे।










