विज्ञापन दें / सहयोग करें

आशिका कुजूर ने जिला पंचायत चुनाव में ठोकी दावेदारी, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

युवाओं की प्रतिनिधि और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

जशपुर – बगीचा विकासखंड की प्रगतिशील युवा नेता आशिका कुजूर ने जिला पंचायत सदस्य (DDC) चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक दी है। वे एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के रूप में पिछले पांच वर्षों से जनता की सेवा कर रही हैं और अब जिला पंचायत में पहुंचकर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहती हैं।

जनसेवा से राजनीति तक का सफर

ग्राम ओड़का निवासी आशिका कुजूर ने पत्रकारिता की पढ़ाई और नौकरी के बाद 2019 में राजनीति में कदम रखा। वे जनपद सदस्य चुनी गईं और संचार एवं संकर्म की निर्विरोध सभापति भी बनीं। इस दौरान उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।

आशिका कुजूर केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा की, जिससे उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 120 भारत यात्रियों में शामिल थीं, और इस यात्रा का हिस्सा बनकर उन्होंने देश में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

राजनीतिक विरासत और परिवारिक पृष्ठभूमि

आशिका कुजूर का राजनीतिक सफर उनके परिवार से प्रेरित रहा है। उनके पिता आनंद लाल कुजूर जशपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हैं और 40 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। वे बगीचा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके हैं और पंचायत स्तर से लेकर बड़े चुनावों तक पार्टी के लिए अहम योगदान दे चुके हैं। पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए आशिका अब अपनी अलग पहचान बना रही हैं और जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ स्थापित कर चुकी हैं।

युवाओं की प्रतिनिधि और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

आशिका कुजूर न सिर्फ जनप्रतिनिधि बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी हैं। वे कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और “शक्ति सुपर शी” की प्रदेश समन्वयक रह चुकी हैं। वे महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती रही हैं।

जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता

अपने चुनावी अभियान के तहत आशिका कुजूर जनता से युवा नेतृत्व को समर्थन देने और विकास को प्राथमिकता देने की अपील कर रही हैं। उनका चुनाव चिन्ह “दो पत्ती 🌱” है, जो हरियाली, विकास और नई ऊर्जा का प्रतीक है। वे जनता को विश्वास दिला रही हैं कि यदि उन्हें जिला पंचायत सदस्य चुना जाता है, तो वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगी।

क्या युवा नेतृत्व को मिलेगा जनता का समर्थन?

बगीचा क्षेत्र में आशिका कुजूर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनका चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। वे अपने युवा जोश, सामाजिक जुड़ाव और अनुभव के बल पर जनता का विश्वास जीतने की कोशिश में जुटी हैं। अब यह देखना होगा कि क्या जनता उनके विजन और प्रतिबद्धता पर भरोसा जताकर उन्हें जिला पंचायत में पहुंचाने का मौका देती है?

आने वाले चुनावी परिणाम तय करेंगे कि बगीचा क्षेत्र में बदलाव की इस नई लहर को कितनी सफलता मिलती है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button