विज्ञापन दें / सहयोग करें

यूनिटी मार्च 2025…छत्तीसगढ़ के 68 युवा नागपुर रवाना: पीएम मोदी के साथ पैदल मार्च फॉस्ट करेंगे, सीएम साय ने झंडी दिखाकर बस रवाना किया – Raipur News

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च 2025 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा मंगलवार को नागपुर के लिए रवाना हुए। ये युवा पीएम मोदी के साथ पैदल मार्च फॉस्ट करेंगे। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉक

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। हमारे प्रदेश के 68 युवा एकता और अखंडता का संदेश लेकर राष्ट्रीय यात्रा में शामिल हो रहे हैं। लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो कार्य किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा उनकी विचारधारा को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इस मार्च का आयोजन हर वर्ष बड़े पैमाने पर होता है और इस बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व और भी सशक्त हुआ है। यह यात्रा युवाओं को देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को करीब से समझने का अवसर देगी।

वहीं खेल और युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह आयोजन और भी विशेष हो गया है। युवाओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की इस प्रेरक यात्रा में शामिल होने का सम्मान मिला है। यह अनुभव उनके जीवन में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button