विज्ञापन दें / सहयोग करें

टीचर ने पढ़ाया NOGE माने नाक,EARE माने कान, VIDEO: बलरामपुर के प्राइमरी टीचर बच्चों को सीखा रहे गलत स्पेलिंग, डीईओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले के कोगवार प्राइमरी स्कूल के टीचर प्रवीण टोप्पो ने बच्चों को गलत स्पेलिंग सिखाई

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्राइमरी स्कूल में टीचर बच्चों को इंग्लिश की गलत स्पेलिंग सिखा रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर बच्चों को दिन के नाम, बॉडी पार्ट्स और फादर, मदर, ब्रदर, सिस्टर जैसी स्पेलिंग गलत

.

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में दो शिक्षक हैं, जिनमें से एक शराब के नशे में रहता है। वहीं डीईओ ने शिक्षको को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। यह मामला वाड्रफनगर ब्लॉक के कोगवार प्राइमरी स्कूल का है।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण टोप्पो वाड्रफनगर ब्लॉक के कोगवार प्राइमरी स्कूल में बतौर सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पोस्टेड हैं। प्रवीण बच्चों को इंग्लिश के शब्दों की गलत स्पेलिंग सिखाते मिले। उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लासरूम में टीचर ब्लैकबोर्ड पर सप्ताह के दिनों के नाम इंग्लिश में लिखकर बच्चों से रटवा रहे हैं, लेकिन उन्हें खुद सही स्पेलिंग नहीं पता है। शिक्षक ने बोर्ड पर “Sunday” की जगह “Sanday” और “Wednesday” की जगह “Wensday” लिखा हुआ है। मासूम बच्चे वही गलत स्पेलिंग दोहरा रहे हैं।

शिक्षक बच्चों को लिखवा रहे हैं गलत स्पेलिंग

बॉडी पार्ट्स, फादर, मदर की स्पेलिंग भी गलत टीचर ने दिनों के साथ ही बॉडी पार्ट्स की स्पेलिंग भी गलत लिखवाई और बच्चों को गलत स्पेलिंग नोट कराकर याद कराया। “Nose” की जगह “Noge”, “Ear” की जगह “Eare” और “Eye” की जगह “Iey” लिखा गया।

वहीं Father, Mother, Brother व Sister जैसे शब्दों की स्पेलिंग भी प्रवीण टोप्पो नहीं जानते। वे बच्चों को गलत स्पेलिंग लिखवाकर याद कराते दिखे।

प्रायमरी स्कूल में 42 बच्चों को पढ़ाने पदस्थ हैं दो शिक्षक

स्कूल में 42 बच्चे, एक शिक्षक नशे में आते हैं स्कूल कोगवार प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या 42 है। यहां दो शिक्षक पोस्टेड हैं। बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि शिक्षक कमलेश पंडो आए दिन शराब के नशे में स्कूल आते हैं और क्लास में ही सो जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और पंचायत से शिकायत की, लेकिन अब तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। स्कूलों की निगरानी के लिए सीएसी भी पदस्थ हैं, लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

टीचर प्रवीण टोप्पो ने कहा, बच्चों को गलत स्पेलिंग से दिक्कत हो सकती है

शिक्षक ने माना-बाद में होगी दिक्कत बच्चों को गलत स्पेलिंग याद कराने वाले शिक्षक प्रवीण टोप्पो ने कहा कि कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों को रोजमर्रा की जरूरत के शब्दों को याद कराएं। उन्होंने माना कि बच्चों को अभी गलत स्पेलिंग सिखाएंगे तो बाद में दिक्कत होगी।

वाड्रफनगर एसडीएम बोले-जांच कराएंगे

SDM बोले-मामले की जांच कराएंगे वाड्रफनगर एसडीएम नीर निधि नंदेला ने कहा कि वीडियो के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। यह गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आते हैं तो यह गंभीर मामला है। बीईओ को जांच कर प्रतिवेदन देने का कहा गया है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीईओ बलरामपुर को भी अवगत कराया जा रहा है।

डीईओ ने थमाया नोटिस मामला सामने आने के बाद डीईओ मनीराम यादव ने टीचर प्रवीण टोप्पो को नोटिस थमाया है। नोटिस में कहा गया है कि टीचर ने बच्चों को अंग्रेजी शब्दों की गलत स्पेलिंग और मीनिंग पढ़ाई। इससे लगता है कि उन्हें पढ़ाने का बेसिक ज्ञान भी नहीं है। ऐसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से जिले की छवि खराब हुई है।

डीईओ ने तीन दिन में जवाब देने को कहा है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

……………………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा टीचर सस्पेंड:रायगढ़ के DEO ऑफिस अटैच, शराब के नशे में छात्राओं के सामने किया था हंगामा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है। इस मामले में प्राचार्य ने पत्र लिखकर शिकायत की। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button