विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर शहर के लिए स्वीकृत किया तीन करोड़ के विकास कार्य

जशपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पालिका जशपुर को 3 करोड़ 4 लाख रूपए के विकास कार्यो का उपहार दिया है। शनिवार की शाम 5 बजे सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि सीएम साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने इन सभी विकास कार्यो को विभागिय स्वीकृति देते हुए, बजट आबंटित कर राशि जारी कर दिया है। निविदा की प्रक्रिया के बाद इन सभी विकास कार्यों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि स्वीकृत विकास कार्यो में वार्ड क्रमांक 14,16 और 12 में सीसी रोड निर्माण,वार्ड क्रमांक 16 में दो बीटी सड़क निर्माण, सरनाटोली में 9.84 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 31.58 लाख की लागत से मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सहायक अभियंता आवास निर्माण, विभिन्न वार्डो में विद्युत पोल विस्तार के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसके साथ ही शहर में पेवर ब्लाक से पाथ वे निर्माण के लिए भागलपुर चौक से हनुमान मंदिर तक, काली मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 16 व 18 में रसिक दुकान से बजरंग किराना दुकान तक, छठ घाट से पुराना पैलेस तक 78 लाख रूपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। नगर के इन विकास कार्यो को राज्य सरकार से स्वीकृत कराने के लिए सीएमओ उपाध्याय ने विधायक रायमुनि भगत और कलेक्टर रोहित व्यास का आभार जताया है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button